अमरोहा: घरेलू विवाद के चलते धनौरा रोड पर नगर पालिका कर्मचारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने पीएम के लिए भेजा शव
Amroha, Amroha | Apr 3, 2024 घरेलू विवाद के चलते अमरोहा नगर पालिका में तैनात कर्मचारी ने बुधवार को धनोरा रोड पर आम के बाग में फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान नौगांव सादात थाना क्षेत्र के देहरा कादर बख्स गांव निवासी भगतवंत सरन के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर पीएम के लिए भेज दिया है।