अमरोहा: गांव हरियाना के पास नेशनल हाईवे 9 पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में बाइक सवार की मौके पर हुई मौत
Amroha, Amroha | Apr 3, 2024 गांव शाहपुर निवासी विकास कुमार बुढनपुर से बाइक पर सवार होकर जोया जा रहा था। गांव हरियाना के पास नेशनल हाईवे 9 पर उसे पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को अमरोहा पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।