करकेली: करकेली से मझगवां की ओर जा रहे बाइक सवार 4 युवक हुए सड़क हादसे का शिकार,इलाज के लिए ले जाया गया जिला चिकित्सालय
Karkeli, Umaria | Jun 22, 2026 करकेली से मझगवां की ओर जा रहे बाइक सवार 4 युवक सड़क हादसे का शिकार होकर गंभीर रूप से घायल हुए है। यह घटना मझगवां गांव के पास की है। घटना की सूचना पर डायल 112 मौके पर पहुंची और घायलो को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया है। थाना नौरोजाबाद पुलिस ने बताया कि हादसे मे घायल 3 युवकों की पहचान कर ली गई है जबकि चौथे युवक की पहचान के प्रयास किये जा रहे हैं।