झांसी: झांसी के बिजौली में ट्रेन की चपेट में आने से मुनीम की संदिग्ध मौत, पटरी पर मिले कपड़े, पुलिस जांच में जुटी
प्रेमनगर थाना क्षेत्र के बिजौली में एक आढ़ती के मुनीम का शव रेलवे पटरी पर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। मृतक की पहचान बरुआसागर निवासी शैलेंद्र यादव के रूप में हुई है, जो वर्तमान में बिजौली में किराए पर रहते थे। परिजनों के अनुसार, शैलेंद्र शनिवार सुबह ड्यूटी के लिए निकले थे, लेकिन दो घंटे बाद ही घर लौट आए। शाम को वह बिना बताए फिर घर से निकले।