कलेर: मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मधुश्रवा मंदिर में विशेष पूजा, राष्ट्र विकास की कामना
Kaler, Arwal | Jun 10, 2026 अरवल विधानसभा क्षेत्र के मेहंदिया स्थित प्राचीन मधुश्रवा मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन का आयोजन किया गया। अरवल विधायक मनोज कुमार और भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु तथा राष्ट्र की प्रगति की कामना की।