गिरिडीह: श्री आरके महिला कॉलेज निःशुल्क योग क्लास के 10 वर्ष पूर्ण होने पर 5 कुंडीय यज्ञ हवन कराकर 10वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाया
श्री आरके महिला कॉलेज निःशुल्क योग क्लास के 10 वर्ष पूर्ण होने पर रविवार सुबह 8 बजे यहां योग के साथ-साथ पांच कुंडीय यज्ञ हवन कराकर 10वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाया गया। योग शिक्षिका पुष्पा शक्ति ने बताया कि कार्यक्रम में यज्ञ विज्ञान की चिकित्सा की सीख दी गई।