पेण्ड्रा रोड गौरेला: मरवाही में चार हाथियों का दल लगातार उत्पात मचा रहा है, निजी फार्म और नर्सरी की तोड़ी बाउंड्री वॉल
मरवाही निवासी दीपक जायसवाल के फार्म हाउस में प्रवेश कर भारी नुकसान पहुंचाया। हाथियों ने सबसे पहले फार्म हाउस की बाउंड्रीवाल को तोड़ दिया और परिसर के भीतर घुस गए। इसके बाद उन्होंने वहां रखे आम को तहस-नहस कर दिया। हाथियों के उत्पात से फार्म हाउस को काफी नुकसान पहुंचा है। हाथियों का दल यहीं नहीं रुका, बल्कि आसपास के खेतों में पहुंचकर खड़ी फसलों को भी रौंद दिया।