वाराणसी में जन जागरण कलश यात्रा के साथ 108 कुण्डीय शक्ति संवर्द्धन गायत्री महायज्ञ का हुआ आयोजन
Sadar, Varanasi | Mar 24, 2025 108 कुण्डीय शक्ति संवर्द्धन गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ सोमवार को 501 वेदीय नारी जागरण कलश शोभायात्रा के साथ हुआ। यूपी कॉलेज गेट भोजूबीर स्थित रामलीला मैदान में 501 कलशों को जल पूरित करने के उपरान्त मंच पर आसीन सुप्रसिद्ध कथा वाचक श्री अनिलेश तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश पूजन कराया।