गुमशुदा युवक का एक हफ्ते से पता न मिलने पर ग्रामीणों ने रमना चौकी का किया घेराव, पुलिस के आश्वासन पर मामला हुआ शांत
Sadar, Varanasi | Mar 23, 2025 लंका थाना अंतर्गत ग्राम रमना के आनंद रतन पटेल पिता जवाहरलाल पटेल 17 मार्च को दोपहर लगभग 2:00 बजे से रमना मलहिया से बिना बताए घर से निकले थे फिर घर वापस नहीं आए है। पिता जवाहरलाल पटेल ने बताया कि आनन्द को काफी खोजबीन करने के बाद कुछ अता पता नहीं चला जिसके बाद हम लोग रमना चौकी गए वहां पर सारी बात बताई गई।