पाटन: वार्ड क्रमांक 7 में महीनों से बह रहा है सड़क पर पानी,वार्ड पार्षद शिकायत के बाद भी समस्या का नहीं निकल रहा हल
#जनसमस्या
Patan, Jabalpur | Feb 17, 2026 पाटन के वार्ड क्रमांक 7 में सड़क पर महीनों से पानी बह रहा है जिसके चलते यहां पर बच्चे भी परेशान हैं। वार्ड पार्षद गजेंद्र सिंह ठाकुर ने मंगलवार दोपहर 1:00 बजे बताया कि इस बात की शिकायत को कई बार नगर परिषद में अधिकारियों से कर चुके हैं लेकिन इसके बाद भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है जिसका कारण परेशानी उनके वार्ड की जनता भुगत रही है।