हैदरगढ़: हैदरगढ़ क्षेत्र के अवसानेश्वर मंदिर स्थित गोमती नदी में नहाने गए दो सगे भाइयों की डूबकर मौत, परिजनों में मचा कोहराम
लोनीकटरा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया। गोमती नदी में नहाने गए दो सगे भाइयों की डूबने से मौत हो गई। दोनों भाई अपने चचेरे भाई और एक पड़ोसी युवक के साथ बुधवार करीब 9 बजे नदी में नहाने गए थे। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है, जबकि पूरे गांव में शोक का माहौल है।