कोटद्वार: चन्दौली में भरोलीखाल–ऐरोली–चन्दौली मोटर मार्ग को एनएच-121 से जोड़ने की मांग पर अनशन जारी
भरोलीखाल–ऐरोली–चन्दौली मोटर मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग 121 से जोड़ने की मांग को लेकर नयारघाटी महापंचायत का क्रमिक अनशन आठवें दिन भी जारी रहा। करीब 30 वर्षों से सड़क के मिलान का इंतजार कर रहे स्थानीय नेता संदीप सिंह गुसाईं ने अनशन की अगुवाई संभाली। सामाजिक जनप्रतिनिधि और ग्रामीण भी आंदोलन में शामिल हैं।