बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा एक महिला का हिजाब हटाने को लेकर उठे विवाद पर सियासत गरमा गई है। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने इस मामले में नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोलते हुए उनके आचरण पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। शुक्रवार शाम 4 बजे सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि किसी भी महिला को फिजिकल टच करने का कोई औचित्य नहीं है।