दरभंगा: दरभंगा में 'विकसित भारत वीबी-जी राम जी योजना' का शुभारंभ, ग्रामीणों को मिलेगा 125 दिनों का रोजगार
दरभंगा समाहरणालय में जिलाधिकारी कौशल कुमार ने "विकसित भारत वीबी-जी राम जी योजना" का शुभारंभ किया। डीएम ने बताया कि योजना के तहत पात्र परिवारों को 125 दिनों का रोजगार, ₹300 प्रतिदिन मजदूरी और जल संरक्षण सहित ग्रामीण विकास के कार्यों में रोजगार मिलेगा। योजना का उद्देश्य ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना और वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करना है।