सरकारी अस्पताल के ओपीडी में वार्ड बॉय का नृत्य करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वार्ड बॉय का नाम प्रदीप कुमार बताया जा रहा है। नृत्य करते वीडियो किसी शख्स द्वारा रिकॉर्ड किया गया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग भी मामले की जांच कर रही है।