रामगढ़: रामगढ़ में यादव समाज की बैठक में कुरीतियों पर प्रहार, शराब, मृत्यु भोज पर रोक और महिला शिक्षा पर जोर
Ramgarh, Alwar | Apr 12, 2026 रामगढ़ कस्बे के दिल्ली हाईवे रोड स्थित यादव समाज मंदिर में रविवार दोपहर एक बजे बाद यादव समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता समाज अध्यक्ष सुबेदार शमशेर सिंह यादव ने की। इसमें समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने भाग लेकर सामाजिक सुधार से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।