राजातालाब: राजापुर में करंट की चपेट में आने से मुर्गी फार्म के मजदूर की मौत, परिवार में मचा कोहराम
करंट की चपेट में आने से मुर्गी फार्म के मजदूर की मौत, परिवार में मचा कोहराम वाराणसी के राजातालाब थाना क्षेत्र के राजापुर गांव स्थित एक मुर्गी फार्म पर कार्यरत मजदूर की सोमवार सुबह करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार गोविंदपुर निवासी प्रेम वर्मा राजापुर गांव में शिव शंकर मौर्य के मुर्गी फार्म पर मजदूरी करते थे