परसवाड़ा: जिले की परसवाड़ा तहसील में सबसे अधिक 1544 मि.मी. बारिश दर्ज की गई
जिले में इस वर्षा सत्र 1 जून से 14 सितंबर 2025 तक परसवाड़ा तहसील में सर्वाधिक 1544 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई है। जिले में हुई कुल वर्षा की तुलना में परसवाड़ा सबसे आगे रहा है। कार्यालय अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार 14 सितंबर की सुबह 8 बजे समाप्त हुए 24 घंटे के दौरान परसवाड़ा तहसील में 5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।