बेल्थरा रोड: बेल्थरारोड में गहराई ईंधन संकट, कई पेट्रोल पंप हुए ड्राई, डीजल के लिए लंबी कतारें
बेल्थरारोड क्षेत्र में ईंधन संकट लगातार गहराता जा रहा है। पेट्रोल और डीजल की कमी के चलते कई पेट्रोल पंपों पर आपूर्ति ठप होने की स्थिति बन गई है। खासकर डीजल की भारी किल्लत से वाहन चालकों और किसानों की परेशानी बढ़ गई है। बेल्थरारोड स्थित एचपी पेट्रोलियम के चौरसिया फिलिंग स्टेशन पर शनिवार को ही डीजल समाप्त हो गया, जबकि पेट्रोल भी केवल इमरजेंसी जरूरतों के लिए सी