जगदीशपुर: भागलपुर विधानसभा: भाजपा के रोहित पांडेय 13,474 वोटों से जीते, कांग्रेसी प्रत्याशी अजीत शर्मा को हराया
156-भागलपुर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार रोहित पांडेय ने निर्णायक जीत दर्ज कर ली है। 28 में से सभी राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद रोहित पांडेय को कुल 1,00,770 वोट मिले हैं।