हंडिया: भीषण गर्मी से तप रहा हंडिया, 45 डिग्री तापमान में सड़कों पर पसरा सन्नाटा
हंडिया तहसील क्षेत्र में गुरुवार को भीषण गर्मी और तेज लू ने लोगों का जनजीवन प्रभावित कर दिया। आज तापमान करीब 45 डिग्री सेल्सियस पहुंचने से दोपहर के समय बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले। तेज धूप और गर्म हवाओं से बचने के लिए लोग सिर पर कपड़ा बांधकर व पानी की बोतल लेकर चलते नजर आए।गुरुवार 01 बजे मिली जानकारी