टेहरोली: धवाकर में ठेकेदार की मनमानी से किसान की फसल हुई चौपट, पीआरबी पर की गई शिकायत
ग्राम धवाकर निवासी कमलेश पुत्र गोविंद सिंह ने थाना लहचूरा में प्रार्थना पत्र देते हुए आज मंगलवार को समय 4 बजे बताया कि मऊरानीपुर रास्ते का चौड़ीकरण किया जा रहा है | ठेकेदार द्वारा नालियों को बंद कर एक तरफ जीरा एवं मिट्टी भर देने से बारिश के पानी की निकासी न होने के कारण पूरा सड़क का पानी मेरे खेत में भर जाने से 18 बीघा की मूंगफली की फसल खराब हो गई |