टेहरोली: बांसार में भारी बारिश से गरीब ग्रामीणों के घर गिरे, सरकार से मांगी आर्थिक मदद
तहसील टहरौली क्षेत्र के निकटवर्ती ग्राम पंचायत बांसार में हो रही मूसलाधार बरसात से गरीब लोगों के आशियाना छप्पर सहित गिर गए हैं | जिससे लोगो को घर में रहना मुश्किल हो रहा है वहीं ग्राम बांसार के ग्रामीण संदीप विश्वकर्मा,खडी पाल ,महीपत पांचाल उर्फ पप्पू पांचाल ,परमलाल कुशवाहा ने सरकार से आर्थिक सहायता की आश लगाई है |