तहसील टहरौली क्षेत्र के कुम्हरिया में आज शनिवार को समय 12 बजे अपनी समस्या को लेकर आए | ग्रामीणों ने कहा कि गांव के लिए जाने वाले दोनों रास्ते कीचड़ से भरे होने के कारण खराब होने से कोई निकल नहीं पाता | गांव के बच्चे भी विद्यालय में पढ़ने नहीं जा पाते हैं | पिछले कई महीनों से शिकायत की जा रही है | लेकिन कोई सुनवाई नहीं होने से ग्रामीण परेशान हैं |