टेहरोली: बंगरा बंगरी नाले में डूबे शव को एसडी आरएफ टीम ने रेस्क्यू कर किया बरामद, परिजनों में मचा कोहराम
बंगरा बंगरी में अपने मामा के यहां आया किशोर आशिक पुत्र भगवत उम्र करीब 14 वर्ष की उफनाते नाले में नहाने अपने दोस्तों के साथ गया था | पानी का बहाव तेज होने से वह कल शाम 6 बजे के करीब डूब गया था | देर रात्रि काफी खोजबीन के बाद भी कोई पता नहीं चल पाया | उपजिलाधिकारी टहरौली गौरव आर्य ने एसडीआरएफ टीम को सूचना दी | मौके पर पहुंची टीम ने शव को रेस्क्यू कर लिया है |