टेहरोली: पचवारा में जमीनी विवाद को लेकर महिला के साथ हुई जमकर मारपीट, पुलिस ने नहीं की सुनवाई
थाना उल्दन क्षेत्र के रामजीवन पुत्र चतुर्भुज निवासी पचवारा एक सप्ताह पहले खेत की बुवाई के दौरान घर के ही शंकरलाल पुत्र किशोरी ने मेड़ को तोड़ दिया | जब पीड़ित की पत्नी सावित्री ने कहा तो गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी है | जिसके बाद पीड़ित ने थाने में भी शिकायत की एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के साथ उच्च अधिकारियों के यहां भी जाकर न्याय मांगा है |