रूड़की: गंगनहर कोतवाली पुलिस ने लापता महिला को तलाश कर पति के सुपुर्द किया
रुड़की के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर निवासी एक महिला संदिग्ध हालत में लापता हो गई थी। जिसके बाद महिला के पति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उनकी पत्नी संदिग्ध हालत में लापता हो गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुमशुद की दर्ज की थी। जिसके बाद पुलिस ने महिला को रेलवे स्टेशन के पास से बरामद कर लिया है। साथ ही उसके पति के सुपुर्द कर दिया गया है।