हसनपुरा: हसनपुरा अगलगी में हजारों की संपति जली
हसनपुरा प्रखंड के एमएच नगर थाना क्षेत्र के उसरी खुर्द स्थित नबीगंज गांव निवासी सूलेमान मंसूरी की झोपड़ीनुमा घर मे अचानक हुई अगलगी में हजारों की संपति जल कर राख हो गया। इस अगलगी में मशीनरी समान सहित करीब छह से सात हजार की संपति का नुकसान हुआ है। आग लगने का कारणों का पता नही चल सका है। ग्रामीणों का कहना है कि आग अचानक लग गई।