गोगरी: गोगरी में कार चालक ने पोल में मारी टक्कर, तीन लोग घायल, अस्पताल में भर्ती
Gogri, Khagaria | May 11, 2026 तिलक से लौट रहे एक कार सवार ने कई जगहों पर धक्का मार दिया। अंत में भागने के चक्कर में खुद एक पोल में धक्का मार दिया। जिससे कार में सवार ड्राइवर सहित तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना रविवार की देर रात्रि की बताई जा रही है। सभी घायलों का इलाज सोमवार की सुबह छह बजे तक कर रेफर कर दिया गया है।