पुरवा: पुरवा कोतवाली पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Purwa, Unnao | Nov 3, 2025 थाना पुरवा पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, कब्जे से एक अवैध तमंचा 12 बोर व 02 जिन्दा कारतूस बरामद कर गिरफ्तार किया गया है। उन्नाव पुलिस ने सोमवार दोपहर 02 बजे जानकारी दी है। उ0नि0 श्री सियाराम चौरसिया मय हमराह पुलिस फोर्स द्वारा अभियुक्त मोहन लोध पुत्र भगवानदीन निवासी फतेहगंज थाना पुरवा जनपद उन्नाव उम्र करीब 36 वर्ष को गिरफ्तार किया गया है।