कचनारिया टोल टैक्स पर रविवार शाम 5:00 बजे करीब बिना टोल दिए कार निकालने की बात को लेकर हंगामा हो गया। इस बीच कार चालक के द्वारा टोलकर्मियों के साथ धक्का मुक्की भी की गई। इसके बाद पुलिस ने टोलकर्मी विशाल गुर्जर की रिपोर्ट पर चार लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया है।