आमला तहसील के तोरणवाडा गांव में 25 अक्टूबर को 10 बजे करीब एक बुजुर्ग व्यक्ति ने बीमारी से तंग आकर जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई हैं। पुलिस ने बताया कि तोरणवाडा गांव में मुंशी बिंजवे ने बीमारी से तंग आकर शराब के नशे में आकर जहरीला पदार्थ खा लिया हैं। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई हैं। पीएम कराकर आमला डायरी भेजी गई हैं। आमला पुलिस मामले कि जांच कर रही हैं।