मथुरा: श्री खाटू श्याम सेवादार परिवार द्वारा श्री गिरिराज महाराज का भव्य अभिषेक, लगाई दूध की धार की परिक्रमा
श्री गिरिराज महाराज का हुआ भव्य अभिषेक, श्रद्धालुओं ने लगाई दूध की धार की परिक्रमा श्री खाटू श्याम सेवादार परिवार द्वारा आयोजित किया इस कार्यक्रम के दौरान पूरा मंदिर परिसर गिरिराज धरण की जय और हारे के सहारे की जय के उद्घोष से गुंजायमान हो उठा।कार्यक्रम का शुभारंभ ट्रस्ट के अध्यक्ष संदीप अग्रवाल द्वारा श्री गिरिराज महाराज के पावन अभिषेक के साथ किया गया।