झालरापाटन: झालरापाटन में रविवार को 3 घंटे बिजली बंद रहेगी, रखरखाव कार्य के कारण कई इलाकों में आपूर्ति बाधित
झालरापाटन में रविवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक तीन घंटे बिजली बंद रहेगी। यह कटौती सूरजपोल दरवाजा बाहर विद्युत लाइनों के आवश्यक रखरखाव कार्य के कारण की जाएगी।11 केवी लंका दरवाजा फीडर से जुड़े नीमबारी दरवाजा बाहर, मेला मैदान, चंद्रगुप्त नगर,महालक्ष्मीपुरम,संकट मोचन, गुर्जर मोहल्ला,सिलावट मोहल्ला,कृष्णा नगर और गौशाला के सामने वाले क्षेत्र प्रभावित होंगे।