पिपरिया: बसौना गांव से पिपरिया थाना की पुलिस द्वारा मारपीट मामले में फरार अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
पिपरिया पुलिस ने स्थानीय थाना कांड संख्या 06/25 पिस्तौल से लैश होकर मारपीट करने के एक मामले में बसौना गांव के रहने वाले विजय राय के पुत्र फरार अभियुक्त अमिताभ कुमार राय को गिरफ्तार किया है.जिससे गुरुवार अपराह्न 12:15 बजे पिपरिया थाना से पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा गया. पुलिस के मुताबिक अभियुक्त पक्ष द्वारा 14 जनवरी 2025 को मारपीट किया गया था.