पाटी: ग्राम उबादगढ़ के खोडिया पलाश फलिया में सड़क नही होने से ग्रामीण परेशान,सरकार नही सुनी तो खुद बनाने लगे सड़क,जुटा रहे चंदा।
Pati, Barwani | Jun 7, 2026 पाटी विकासखण्ड के ग्राम पंचायत उबादगढ़ के खोड़ीया पलास फलिया की हैं, जहां करीब 30 से 35 मकानों में 250 से अधिक लोग निवास करते हैं। गांव को मुख्य सड़क से जोड़ने वाला मार्ग वर्षों से नही है। केवल पगडंडी रास्ते से पैदल चलकर फलिये में पहुचते है। बारिश के दिनों में गांव का संपर्क आसपास के क्षेत्रों से लगभग टूट जाता था। बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी होती है।