हज़ारीबाग: प्रोवेस रिसॉर्ट में पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत 150 कारीगरों को सहायता,हजारीबाग में आयोजित हुआ कार्यक्रम
प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत 150 कारीगरों को सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से हजारीबाग के प्रोवेस रिज़ॉर्ट में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन रविवार को किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि शेफाली गुप्ता ने योजना के महत्व और इसके द्वारा लाभार्थियों के जीवन में आए सकारात्मक बदलावों पर प्रकाश डाला।