फिरोज़ाबाद: फ़िरोजाबाद में घने कोहरे के साथ ठिठुरन बढ़ी, रविवार सुबह बदली लोगों की दिनचर्या
फ़िरोजाबाद शहर में जलेसर रोड व आसपास के क्षेत्रो में रविवार सुबह 5 बजे से ही कोहरे की घनी धुंध छाई रही। इस धुंध के कारण जलेसर रोड व उसके आसपास के क्षेत्रो में कुछ दूरी पर भी कुछ भी नजर न आ रहा था लोगो की दैनिक दिनचर्या भी बदल गई। सुबह सुबह रजाइयों से बाहर तक लोग नहीं निकले, दिसंबर माह में यह पहला घना कोहरा है, लोगो में चर्चा रही अब यह सर्दी और बढ़ेगी।