शहडोल जिले के गोहपारू पुलिस ने बुधवार को लगभग 5:00 बजे जानकारी देते हुए बताया है कि एक नाबालिग बालिका बिना बताए घर से चली गई थी परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस नाबालिग बालिका की पताशाही में जुटी जिसके बाद पुलिस को सफलता मिली और पुलिस ने नाबालिग बालिका को शहडोल रीवा मार्ग से दस्तयाब कर परिजनों को सुपुर्द किया है,कार्यवाही में थाना प्रभारी की अहम भूमिका रही है।