बागपत: टांडा गांव में सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराने के लिए ग्रामीणों ने डीएम से लगाई गुहार
Baghpat, Bagpat | Mar 12, 2024 टांडा गांव के ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए बताया कि गांव में तालाब की लगभग तीन बीघा भूमि पर दबंग लोग कब्जा कर मकान निर्माण कर रहे हैं। भूमि का कुछ भाग महिला शौचालय के नाम पर भी दर्ज है। उन्होंने डीएम से भूमि को कब्जा मुक्त कराकर महिला शौचालय निर्माण करवाने की मांग की है। इस मौके पर फिरोज खान, अनीश, वकील आदि मौजूद रहे।