सादाबाद: कुरसण्डा कॉलेज के गणित प्रवक्ता रिलीविंग लेटर लेने गए, लापता हुए, केंद्र पर छूटा उनका मोबाइल, पुलिस तलाश में जुटी
कुरसंडा इंटरमीडिएट कॉलेज में तैनात गणित प्रवक्ता योगेश कुमार सीस्ता के परीक्षा केंद्र से अपना रिलीविंग लेटर लेने गए थे लेकिन उसके बाद घर नहीं पहुंचे। देर रात तक परिजनों ने उन्हें इधर-उधर काफी खोजा लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। उनका मोबाइल सीसता के केंद्र पर ही रह गया था। परिजनों के द्वारा सादाबाद थाने में शिक्षक की गुमशुदगी दी गई है।