नगर के मोहल्ला नंदपुरी में गरीब बच्चों को एक शिक्षक निशुल्क पढ़ने का काम कर रहा है। जिसकी नगर में चारों ओर प्रशंसा की जा रही है। शुक्रवार को मोहल्ले के लोगों ने बताया कि यशवीर नाम का एक शिक्षक शाम के समय मोहल्ले के बच्चों को निशुल्क पढ़ने का कार्य कर रहा है। जिससे मोहल्ले के लोगों में खुशी व्याप्त है। वहीं शिक्षक के इस कार्य की नगर में प्रशंसा की जा रही है।