उज्जैन शहर: उज्जैन में 16 दिन बाद फिर 43 डिग्री पहुंचा पारा, भीषण गर्मी से लोग बेहाल
उज्जैन में सोमवार को गर्मी ने एक बार पफिर तेवर दिखाए । करीब16 दिन बाद अधिकतम तापमान दोबारा 43 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जिससे दिनभर लोग भीषण गर्मी से परेशान रहे। मौसम विभाग के अनुसार, इससे पहले 25 अप्रैल को 43 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था। वहीं, 6 मई को अधिकतम तापमान39 डिग्री था, लेकिन महज पांच दिनों में पारा 4 डिग्री बढ़ गया।