घोसवरी: होली त्योहार को लेकर घोसवरी थाने में शांति समिति की बैठक
Ghoswari, Patna | Mar 10, 2025 होली त्योहार को लेकर घोसवरी थाना के परिसर में शांति समिति की बैठक सोमवार को लगभग 2 बजे आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य हिंदुओं के पवित्र त्योहार होली को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराना है। इस अवसर पर कई पदाधिकारी शामिल हुए। साथ ही यह निर्देश दिया कि होली के अवसर पर जो असामाजिक तत्व शांति भंग करने की कोशिश करेंगे, उसपर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।