घोसवरी: घोसवरी थाना पुलिस ने 30 लीटर शराब के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार
Ghoswari, Patna | Feb 28, 2025 घोसवरी थाना की पुलिस ने शुक्रवार को 30 लीटर शराब के साथ दो शराब तस्करों को शाम लगभग 5 बजे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि देसी शराब के साथ दो लोग शराब की डिलीवरी करने के लिए जा रहे हैं, तभी छापेमारी करते हुए पुलिस ने 30 लीटर अवैध देसी शराब के साथ दोनों तस्करों को धर दबोचा। दोनों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।