घोसवरी: एससी एसटी एक्ट मामले में दो प्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तार, घोसवरी थाना पुलिस ने की कार्रवाई
घोसवरी थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दो प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। थाना से इस बात की जानकारी बुधवार को शाम 5 बजे दी गई, जिसमें बताया गया है कि दोनों अभियुक्तों पर पूर्व में एससी एसटी एक्ट के मामले में घोसवरी थाना में मामला दर्ज था,जिसके बाद आसूचना संकलन एवं साक्ष्यों के आधार पर बुधवार को दोनों अभियुक्त को पकड़ने के लिए छापेमारी की।