सुसनेर: डग रोड़ तिराहे पर डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, कड़ियाँ का युवक घायल, चालक फरार
मंगलवार की रात्रि साढे 8 बजे उज्जैन झालावाड नेशनल हाइवे पर स्थित डग रोड़ तिराहे पर डंपर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। डंपर चालक मौके से फरार हो गया। इस दुर्घटना में बाइक सवार कड़ियाँ निवासी लखन पिता बालूसिंह राजपूत का पैर फेक्चर हो गया और वह गम्भीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें 108 एम्बुलेंस के द्वारा पुराना बस स्टेंड स्थित शासकीय सिविल अस्पताल में इलाज किया गया।