ऊंचाहार: परसीपुर चौराहे पर सड़क जाम कर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, बिजली व्यवस्था ध्वस्त होने पर दिखी नाराजगी
ऊँचाहार क्षेत्र के अंतर्गत रोहनियां ब्लाक के कई गांवों में बीते दिनों आये तूफान ने बिजली व्यवस्था को चौपट कर दिया था।कई गांवों में बिजली के पोल व लाइन टूटकर गिर गई थी, संशाधन व कर्मचारियों की कमी की वजह से कई ऐसे गाँव है, जहां अभी तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई।इसी से नाराज ग्रामीणों ने परसीपुर चौराहे पर सड़क जाम कर प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की है।