दुधि: बीना में एनटीपीसी कर्मी सड़क हादसे में गंभीर घायल, नाइट ड्यूटी जाते समय हुआ हादसा, हालत नाजुक
शक्तिनगर के बीना पुलिस चौकी क्षेत्र में गुरुवार देर रात लगभग 10 बजे एक सड़क हादसे में 28 वर्षीय युवक प्रद्युम कुमार शर्मा पुत्र राजकुमार शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रद्युम एनटीपीसी सिंगरौली थर्मल पावर परियोजना, शक्तिनगर में संविदा कर्मचारी के रूप में कार्यरत हैं। वह नाइट ड्यूटी के लिए चांदूआर से शक्तिनगर बाइक से जा रहे थे।