अजमेर: लौंगिया मोहल्ले में विवाहिता ने फांसी लगाकर जीवन समाप्त किया, मृतका की बहन ने ससुराल पक्ष पर हत्या का लगाया आरोप
Ajmer, Ajmer | Jan 19, 2026 सोमवार को दोपहर 3 बजे प्राप्त जानकारी अनुसार अज्ञात कारणों के चलते विवाहिता ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या, मामला गंज थाना क्षेत्र के लांगिया मोहल्ले का है। यहां विवाहिता ने अपने ससुराल में बंद कमरे के भीतर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही गंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतरवाकर जेएलएन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।